खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जय प्रकाश नगर में बड़ा हादसा, नाले में पलटी पोकलैंड मशीन, सड़क धंसने से हुआ हादसा

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 22 Apr 2026 08:50 AM
  • शेयर करें:

पटना: जय प्रकाश नगर स्थित आशीर्वाद भवन के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां काम कर रही पोकलैंड (खुदाई मशीन) असंतुलित होकर नाले में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था।


अचानक सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर बैठ गया, जिससे भारी मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


स्थानीय विशाल सिंह ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।


इस विषय से संबंधित: