खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जहरीली शराब से हड़कंप, सारण में 5 लोगों की मौत....प्रशासन पर सवाल!

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : DESK |
  • शेयर करें:

सारण जिले में जहरीली शराब का कहर जारी है। अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, और कई लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में मशरख थाना क्षेत्र के रघुवर महतो, संतोष महतो, धेनुकी पानापुर के सुखल नट, पानापुर के धर्मेंद्र राय, और मशरख के पंकज सिंह शामिल हैं।


लोकल लोगों का कहना है कि इन सभी लोगों ने देसी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहा है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।


इस घटना के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है। लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने मशरख और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है, और संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी की जा रही है।


लोकल लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लानत-मालत के कारण ही शराब माफिया बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं।


इस घटना के बाद सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।


इस विषय से संबंधित: