खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

INDIA गठबंधन की दिल्ली बैठक से पहले AAP ने दूरी बनाई, यूपी में गठबंधन समीकरणों पर चर्चा तेज...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 08 Jun 2026 12:36 PM
  • शेयर करें:

नई दिल्ली: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी INDIA गठबंधन की दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने खुद को इससे अलग कर लिया है। AAP सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और बैठक में शामिल नहीं होगी।


AAP के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में AAP ने यूपी में समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था और कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अलग से चुनाव लड़ा था।


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पहले कह चुके हैं कि यूपी में सीट बंटवारे और गठबंधन पर वह संजय सिंह के साथ मिलकर फैसला करेंगे। अब AAP के गठबंधन से दूरी बनाने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर सपा AAP को यूपी में जगह देती है तो कांग्रेस का रुख क्या रहेगा।


राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए AAP यूपी में सक्रिय हो गई है। पार्टी प्रयागराज समेत कई जिलों में कार्यक्रम कर रही है। वहीं कांग्रेस के लिए पंजाब जैसे राज्यों में कार्यकर्ताओं के बीच संदेश को लेकर संतुलन बनाना जरूरी हो सकता है।


फिलहाल यह देखना बाकी है कि सपा, AAP को गठबंधन में शामिल करती है, AAP अकेले चुनाव लड़ती है या 2024 की तरह सपा को समर्थन देती है।

इस विषय से संबंधित: