खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

हड़ताल कर रहे राजस्व कर्मियों को विजय सिन्हा की धमकी, नौकरी से निकाल दिए जायेंगे...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए सीओ और राजस्व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है

उन्होंने कहा है कि अगर काम करना है तो सेवक बनकर करें, नहीं तो सरकार उन्हें नौकरी से हटाने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग में काम में पारदर्शिता लाने से लोगों को बेचैनी बढ़ गई है।


बता दें, विजय सिन्हा ने कहा की राजस्व और भूमि सुधार विभाग में काम में पारदर्शिता लाने से लोगों को बेचैनी बढ़ गई है। पहले जो लोग खुलेआम घूमते थे, अब उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। हड़ताल की अवधि की गिनती की जाएगी। जो सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे, उनका विभाग सम्मान करेगा, जो नहीं करेंगे उन्हें हटाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा की तालाबंदी से काम नहीं होगा। जो भौकाल बनाना चाहते हैं, उसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। अंचलाधिकारी का पद नियम के अनुसार प्रमोशन दिया जाएगा। सीओ कार्यालय में काम काज ठप न हो, इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।


भू माफियाओं को चेतावनी देते हुए विजय सिन्हा ने कहा की सारा खेल भू माफियाओं की साजिश से हो रहा है। साजिश करने वाले भू माफिया सतर्क हो जाएं।

अगर कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटे तो उनका निलंबन शुरू होगा। नहीं माने तो नई बहाली भी की जाएगी। अगर सीओ काम पर नहीं लौटे तो वीडियो को प्रभार दिया जाएगा।



इस विषय से संबंधित: