खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गया में पूर्व सांसद के मकान से नकली और नशीली दवाएं बरामद, एक हिरासत में; देवघर कनेक्शन की जांच...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:45 PM
  • शेयर करें:

गया के पीपरपाती मोहल्ले में देर रात ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली और नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है। कार्रवाई पूर्व सांसद के मकान में रह रहे एक किरायेदार के कमरे में की गई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


ड्रग विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पीपरपाती स्थित मकान में अवैध रूप से नकली और नशीली दवाओं का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद हुईं।


अधिकारियों के मुताबिक, बरामद दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये नकली हैं, प्रतिबंधित श्रेणी की हैं या नशीले पदार्थों से जुड़ी हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और पुलिस इस अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच कर रही है।


सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि दवाएं देवघर से लाकर यहां स्टोर की जाती थीं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है, इसलिए अभी सभी नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता।


सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस अवैध दवा कारोबार का नेटवर्क गया समेत अन्य जिलों तक फैला हुआ है या नहीं। मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।


बताया जाता है कि जिस मकान में छापेमारी हुई वह पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह का है। रंजीत सिंह 1980 में झारखंड के चतरा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उनका कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है।  

इस विषय से संबंधित: