खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गोपालगंज में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश घायल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 08:50 AM
  • शेयर करें:

गोपालगंज में अहले सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी आकाश कुमार घायल हो गया। वह एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था।


एसपी विनय तिवारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आकाश हरियाणा में छिपा है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर गोपालगंज लाते समय हथियार बरामदगी के लिए सुंदर पट्टी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी।


घायल आकाश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है। मौके से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं।


पुलिस के मुताबिक आकाश थावे के एक व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी मांग चुका था और मीरगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली मारने की घटना में भी शामिल था। वह हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था।


अब पुलिस उसके गैंग और अन्य साथियों का पता लगाने में जुट गई है।

इस विषय से संबंधित: