खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में एक साल में पड़ी दरारें, फोरलेन बना टू लेन, यात्री परेशान...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:19 PM
  • शेयर करें:

बख्तियारपुर/पटना, बिहार – पटना जिले के बख्तियारपुर-नवादा-रजौली फोरलेन की हालत महज एक साल में खराब हो गई है। गाबर कंपनी द्वारा निर्मित इस सड़क पर कई जगह मोटी दरारें आ गई हैं, वहीं पुल के पिलर नंबर 150 का बेयरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


सड़क की खराब स्थिति के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे फिलहाल फोरलेन से टू लेन कर दिया गया है। इससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है और यात्रियों को समय के साथ-साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क टूटने लगी। उनका कहना है कि जब एक साल में ही सड़क का यह हाल है तो भविष्य में स्थिति और बिगड़ सकती है।


सरकार सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं सब-कॉन्ट्रैक्टर के एक कर्मी ने बताया कि मरम्मत में करीब दो महीने लगेंगे। तब तक सड़क टू लेन ही रहेगी, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस विषय से संबंधित: