खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बख्तियारपुर में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 08:53 AM
  • शेयर करें:

पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 29 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टेका विगहा टांड क्षेत्र में छापेमारी कर मौके से हथियार बनाते हुए 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के बैरीगंज गांव निवासी विजय प्रसाद, धनंजय कुमार, सकलदीप प्रसाद और मिथिलेश बिन्द के रूप में हुई है। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।


मौके से पुलिस ने 2 तैयार देशी कट्टा, 3 अर्धनिर्मित हथियार, बेस मशीन, हैंड ड्रिल, हथौड़ी, छेनी, रेती, स्प्रिंग, कारतूस के खोखे समेत हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण और सामग्री बरामद की है।


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने इन कारीगरों को यहां बुलाकर हथियार बनवाने का काम करवा रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही गिरफ्तार लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।


इस ऑपरेशन में SDPO-2 आयुष श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा और STF की टीम शामिल रही।

इस विषय से संबंधित: