खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बख्तियारपुर में जमीन विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 08:52 AM
  • शेयर करें:

बिहार के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चंपापुर निवासी प्रियंका देवी को उनके ही चचेरे भाई ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने मायके आई हुई थीं। इसी दौरान जमीन को लेकर उनके और मोगलपुरा बिघा निवासी चचेरे भाई पिन्टू कुमार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पिन्टू ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे प्रियंका लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बख्तियारपुर CHC ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद PMCH पटना रेफर कर दिया। 


सूचना मिलते ही बख्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

इस विषय से संबंधित: