खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार में SC-ST आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षकों की भर्ती, BPSC को भेजी गई अधियाचना...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 05 Jun 2026 09:27 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के 1048 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।


विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकार आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।


365 सहायक कर्मियों की भी होगी नियुक्ति  

शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालयों में सफाईकर्मी, नाई, माली समेत विभिन्न श्रेणियों के 365 सहायक कर्मियों की भी बहाली होगी। मंत्री ने कहा कि स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए सिर्फ शिक्षकों की नहीं, बल्कि सहायक कर्मियों की उपलब्धता भी जरूरी है।


चार नए आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू  

राज्य के चार प्रखंडों में 720 छात्रों की क्षमता वाले नए डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू हो चुका है। इनमें वैशाली का पातेपुर, पश्चिम चंपारण का नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर का मीनापुर और खगड़िया जिला मुख्यालय शामिल हैं। सरकार का मकसद ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के SC-ST छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा देना है।


18 जिलों में सावित्री बाई फुले छात्रावास का काम शुरू  

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राज्य के 18 जिलों में सावित्री बाई फुले छात्रावासों का निर्माण शुरू हो गया है। इन छात्रावासों से छात्राओं को सुरक्षित आवास और शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और जनता से जुड़ी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सरकार की इस पहल से हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस विषय से संबंधित: