खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार की राजनीति में नया अध्याय: Nishant Kumar बने JDU के सदस्य, बोले– संगठन को मजबूत करूंगा

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : Kajal Tiwari |
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में रविवार को एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने आधिकारिक तौर पर Janata Dal (United) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने राजनीतिक विजन को साझा किया। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि आप सभी का मैं दिल से अभिनंदन करता हूं। आप सभी ने अपना कीमती समय निकालकर यहां आकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में जदयू की सदस्यता ले रहा हूं और पार्टी तथा संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी और जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


अपने संबोधन के दौरान निशांत कुमार ने अपने पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी का राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी निर्णय है और मैं उसका पूरा सम्मान करता हूं। आगे भी हम सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे।

निशांत कुमार ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना होगा। जदयू ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।


उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में राज्य ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है, जिसकी सराहना देशभर में होती है।

कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि सभी जमीनी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता उनके पिता पर अपना विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पार्टी का मनोबल मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और मिलकर हम संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से जदयू को और मजबूत बनाया जाएगा और बिहार के विकास की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।


इस विषय से संबंधित: