खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने दिया इस्तीफा, राज्य सरकार को सौंपा पत्र...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 14 Jun 2026 10:24 AM
  • शेयर करें:

बिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राज्य सरकार को सौंप दिया है। नीतीश कुमार सरकार में उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।


पी.के. शाही लंबे समय से बिहार की राजनीति और कानूनी क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में वे पहले शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद 16 जनवरी 2023 को उन्हें बिहार का महाधिवक्ता बनाया गया था। तत्कालीन महाधिवक्ता ललित किशोर के इस्तीफे के बाद सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी दी थी।


महाधिवक्ता बनने के बाद से वे पटना हाईकोर्ट में लगातार बिहार सरकार का पक्ष रखते रहे और सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाते रहे। हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।


उनके इस्तीफे के बाद राज्य के कानूनी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पी.के. शाही का बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से करीबी संबंध रहा है।  


अब राज्य सरकार नए महाधिवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया में जुट गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नए एडवोकेट जनरल के नाम की घोषणा हो सकती है।

इस विषय से संबंधित: