खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार के खजाने पर बयानबाजी तेज, जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को बताया गलत...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 14 Jun 2026 10:29 AM
  • शेयर करें:

बिहार के सरकारी खजाने को लेकर राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार का खजाना खाली हो गया है और राज्य आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। वहीं सत्तापक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि खजाने में पैसे की कमी नहीं है।


पटना पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को प्रशासनिक अनुभव की कमी है और वे जनता को गुमराह करने के लिए बयान दे रहे हैं। 


मांझी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और केंद्र से भी पर्याप्त राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारें विकास कार्यों के लिए कुछ न कुछ कर्ज लेती हैं। जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तो बिहार को पैसे की कोई कमी नहीं होगी।


तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि दिवालिया नेतृत्व के कारण बिहार का खजाना खाली हो गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार के पास सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

इस विषय से संबंधित: