खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भूमिहीनों को मिलेगा 3 डिसमिल जमीन, 'बसेरा-2' अभियान का ऐलान...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:04 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार में भूमिहीनों को जमीन देने के लिए राज्य सरकार ने 'बसेरा-2' अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि अभियान के तहत राज्य के सभी भूमिहीन परिवारों को तुरंत 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।


मंत्री ने कहा कि जब तक भूमिहीनों को जमीन नहीं मिलेगी, तब तक वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। इसलिए सरकार का प्रयास है कि कोई भी भूमिहीन परिवार जमीन से वंचित न रहे और सभी को 3 डिसमिल जमीन मिले।


दिलीप जायसवाल ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है। कई जगह लोकल मैनेजमेंट कर सरकारी जमीन को रैयती या प्राइवेट जमीन में बदलकर बेचा गया है। 


मंत्री ने बताया कि ऐसे सभी मामलों की जांच शुरू हो गई है। कई जमीनें चिह्नित भी की गई हैं, जिन्हें राजस्व विभाग के कर्मचारियों और दलालों की मिलीभगत से प्राइवेट लैंड में बदला गया। सरकार ने क्लीन ऑपरेशन शुरू कर दिया है और दोषी कर्मचारियों व दलालों पर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। कई अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। सरकार का लक्ष्य लंबित मामलों का जल्द निपटारा करना है।

इस विषय से संबंधित: