खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भागलपुर: कुख्यात अपराधी ने गंगा में बहाया हथियार, ली अपराध छोड़ने की कसम...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:16 PM
  • शेयर करें:

भागलपुर, बिहार: बिहार सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी ने गंगा में हथियार विसर्जित कर अपराध की दुनिया से नाता तोड़ने का ऐलान किया है।


मामला सुलतानगंज के गनगनिया इलाके का है। यहां का कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।


जेल से बाहर आने के बाद कैलाश मंडल ने बिहार सरकार की "गोली चलाओगे तो गोली खाओगे" नीति और अपराधियों पर हो रही सख्त कार्रवाई की चर्चा सुनी। इसके बाद उसने अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने का फैसला लिया।


कैलाश मंडल गंगा घाट पहुंचा, जहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपना हथियार गंगा नदी में विसर्जित कर दिया। इस दौरान उसने प्रण लिया कि अब वह सादा जीवन जिएगा और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा।


इस घटना का वीडियो और तस्वीरें अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोग इसे अपराध के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का सीधा असर बता रहे हैं।

इस विषय से संबंधित: