खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भागलपुर के लोगों को राहत: 7 जून से विक्रमशिला सेतु पर शुरू होगा बेली ब्रिज से यातायात...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 05 Jun 2026 09:25 AM
  • शेयर करें:

भागलपुर: करीब एक महीने से बंद विक्रमशिला सेतु पर अब वाहनों का परिचालन फिर शुरू होने जा रहा है। सेतु पर तैयार बेली ब्रिज का अंतिम ट्रायल शनिवार 6 जून को किया जाएगा। ट्रायल के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी खुद वाहन से पुल पार कर इसकी मजबूती और सुरक्षा की जांच करेंगे।


प्रशासन के अनुसार ट्रायल सफल रहने पर 7 जून से आम लोगों के लिए पुल खोल दिया जाएगा। ट्रायल में अलग-अलग तरह के वाहनों को पुल से गुजारा जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है।


सिर्फ हल्के वाहनों को मिलेगी अनुमति  

डीएम ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि बेली ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुल के दोनों छोर पर बैरियर लगाए जा रहे हैं और पुलिस बल तैनात रहेगा। चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि सिर्फ तय मानकों वाले वाहनों को ही पुल पर जाने दिया जाए।


पुल पर वाहनों की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। यह फैसला तकनीकी जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है ताकि यातायात सुरक्षित रहे।


तेजी से चला मरम्मत का काम  

विक्रमशिला सेतु को जल्द चालू करने के लिए सीमा सड़क संगठन, निर्माण निगम और अन्य विभागों के इंजीनियर दिन-रात काम कर रहे हैं। पुल तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत, एंगल की रिपेयर, लाइनिंग, मार्किंग और सिंगल लेन मॉनिटरिंग की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज निर्माण शुरू कराया था, जो अब पूरा होने वाला है।

इस विषय से संबंधित: