खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बेगूसराय में सड़क हादसे में मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों सहित चार की मौत, पुलिस महकमे में शोक...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 12 Jun 2026 11:48 AM
  • शेयर करें:

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मधेपुरा में तैनात तीन थानाध्यक्षों और वाहन चालक की मौत हो गई। हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुआ, जब अधिकारी पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे।


पटना से लौटते समय हुआ हादसा  

जानकारी के अनुसार मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र और मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। तीनों अधिकारी पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने जिले वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में वाहन चालक की भी मौत हो गई।


पुलिस विभाग में शोक की लहर  

घटना की खबर मिलते ही मधेपुरा पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों के मुताबिक तीनों थानाध्यक्ष अपने काम के प्रति समर्पित माने जाते थे और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे थे।  


सूचना मिलने के बाद मधेपुरा के वरीय अधिकारी बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। मृत अधिकारियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। परिवारों में मातम का माहौल है।


जांच में जुटी पुलिस  

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को अपूरणीय क्षति बताया है। प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा है, लेकिन हादसे की सही वजह तेज रफ्तार, नियंत्रण खोना या अन्य कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है।  


इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। राज्यभर के पुलिस अधिकारी और कर्मी दिवंगत अधिकारियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

इस विषय से संबंधित: