खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अपर्णा यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बताया प्रतीक यादव की बीमारी से जुड़ा घटनाक्रम

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 27 May 2026 12:29 PM
  • शेयर करें:

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास जाकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान राज्यपाल और अपर्णा यादव के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।


वीडियो में अपर्णा यादव ने प्रतीक यादव की बीमारी और इलाज से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद प्रतीक को ब्लड क्लॉट यानी खून का थक्का जमने की समस्या हुई थी। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने कहा था कि कंप्रेशन गारमेंट पहनने से यह समस्या बढ़ सकती है। बाद में मेदांता अस्पताल में जांच के दौरान थ्रॉम्बोसिस की पुष्टि हुई और डॉक्टरों ने तत्काल इलाज की सलाह दी थी।


अपर्णा के अनुसार डॉक्टरों ने कहा था कि दवाओं से क्लॉट को खत्म किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए समय और निगरानी जरूरी है। उन्हें पांच से सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने और तीन महीने तक नियमित दवा लेने की सलाह दी गई थी।


अपर्णा ने बताया कि प्रतीक अस्पताल में रुकना नहीं चाहते थे। वह इलाज के बीच घर लौट आए और सामान्य जीवनशैली अपनाते हुए ऑफिस जाना, दोस्तों से मिलना और रोजमर्रा के काम करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रतीक को लगता था कि वह युवा हैं और जल्दी ठीक हो जाएंगे। 29 तारीख को जब अपर्णा एयरपोर्ट गई थीं, तभी प्रतीक का फोन आया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है। अपर्णा उन्हें अस्पताल ले जाना चाहती थीं, लेकिन प्रतीक घर जाने की जिद पर अड़े रहे। एक मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी लेनी पड़ी।


अपर्णा ने यह भी बताया कि प्रतीक की आदत लंबे समय तक बैठे रहने की थी, जो डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड क्लॉट की समस्या को बढ़ा सकती है। 13 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव का निधन हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह खून का थक्का जमना बताई गई थी।

इस विषय से संबंधित: