खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदे पर उठाए सवाल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिया जवाब...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 09 Jun 2026 09:30 AM
  • शेयर करें:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं और इस मामले पर न्यायिक संज्ञान लिया जाना चाहिए।


अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राम मंदिर निर्माण प्रक्रिया पर पहले कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुखिया की राजनीति तुष्टिकरण पर आधारित है और सनातन संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर उनका रुख स्पष्ट नहीं रहा है।


बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा के इस रुख का जवाब देगी।


फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस मामले पर औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। दोनों पक्षों के बयान के बाद मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

इस विषय से संबंधित: