खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

"AI समिट" बयान पर RJD का पलटवार, शक्ति सिंह यादव बोले - पहले सम्राट चौधरी खुद को पकड़ें...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:39 PM
  • शेयर करें:

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के "हार या पीला गमछा वाले को देखकर प्रशासन पकड़ेगा" वाले बयान पर राष्ट्रीय जनता दल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अगर AI समिट में ऐसा कहा गया है तो सबसे पहले सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और कई अन्य नेताओं को पकड़ना होगा, जो RJD से निकलकर BJP में गए हैं।


शक्ति सिंह यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर AI पूरे बैकग्राउंड की जांच करेगा तो BJP के कई मंत्री इसमें आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की राजनीतिक ट्रेनिंग RJD में हुई है और वे लालू यादव की राजनीतिक यूनिवर्सिटी के प्रोडक्ट हैं।


RJD प्रवक्ता ने मोकामा में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। कल मोकामा में सरपंच पति मुकेश सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी। जब पुलिस गैंगस्टर सोनू-मोनू को पकड़ने पहुंची तो गैंग के लोगों ने पुलिसकर्मियों की ही तलाशी ली और उसके बाद घर में एंट्री दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस दौरान सोनू-मोनू फरार हो गए थे।  


शक्ति सिंह यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "तलाशी करने गए थे, खुद की तलाशी हो गई।" उन्होंने कहा कि यह मामला अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। पुलिस ने बाद में सोनू को गिरफ्तार कर लिया था।


उपमुख्यमंत्री द्वारा ग्लोबल वार्मिंग, ऊर्जा संरक्षण और कृषि-पर्यावरण में जनता से सहयोग मांगने पर भी शक्ति यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "कोष में पैसा कहां है? सरकार सहायिका और शिक्षकों से डांटे चलवा रही है, पैसा नहीं दे रही।"


गौरतलब है कि शक्ति सिंह यादव RJD के मुख्य प्रवक्ता हैं और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। वे लगातार सम्राट चौधरी और NDA सरकार पर हमलावर रहते हैं।

इस विषय से संबंधित: