खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, कहा- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 31 May 2026 01:00 PM
  • शेयर करें:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन असहमति का जवाब हिंसा से नहीं दिया जा सकता।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हेमंत सोरेन ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमला निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विरोध तर्क, संवाद और जनमत से होना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे सुरक्षा में चूक करार देते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो घायल अभिषेक का इलाज झारखंड में कराया जा सकता है।


शनिवार को सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस विषय से संबंधित: