खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शाहपुर मुठभेड़ मामले में निष्पक्ष जांच की मांग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 19 Jun 2026 11:45 AM
  • शेयर करें:

आरा - भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिलौटी गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया।


मृतक को इंसाफ दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब एक से डेढ़ हजार की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस की कार्रवाई से काफी नाराज दिखे। सड़क जाम के कारण आरा-बक्सर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से परेशान भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस उसकी जांच और समझाने के लिए उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान युवक उग्र हो गया और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस और पटना एसटीएफ की टीम दोबारा उसे पकड़ने पहुंची थी।


पुलिस के अनुसार युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

इस विषय से संबंधित: