खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

7 जून से विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज से शुरू होगा हल्के वाहनों का परिचालन, सितंबर से बंद रहेगा पुल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 03 Jun 2026 04:28 AM
  • शेयर करें:

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर लंबे इंतजार के बाद लोगों को राहत मिलने वाली है। गंगा नदी पर बने सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर तैयार बेली ब्रिज से 7 जून से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू होगा।


पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले इस सेतु को अस्थायी रूप से फिर से चालू करने की तैयारी पूरी हो गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेतु का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद 7 जून से सीमित वाहनों के परिचालन की मंजूरी दी गई।


शुरुआती चरण में केवल हल्के वाहन ही बेली ब्रिज से गुजर सकेंगे। भारी और ओवरलोड वाहनों पर रोक रहेगी ताकि पुल पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेला और मानसून को देखते हुए यह व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।


सेतु के स्थायी समाधान के लिए 15 सितंबर से ट्रस ब्रिज निर्माण का काम शुरू होगा। इस दौरान क्षतिग्रस्त स्लैब हटाकर नई संरचना बनाई जाएगी। विभाग ने नवंबर अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यदि सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो 30 नवंबर के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।


निर्माण कार्य के दौरान सितंबर से नवंबर तक विक्रमशिला सेतु पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के सभी पुलों और पुलियों की समीक्षा कर रही है और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

इस विषय से संबंधित: