खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में पूरी ताकत से उतरेगी AIMIM, वारिस पठान का बयान

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 15 Jun 2026 11:01 AM
  • शेयर करें:

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा है कि पार्टी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।


वारिस पठान के अनुसार, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। लखनऊ से बहराइच होते हुए वे मटेरा पहुंचे, जहां उनकी जनसभा आयोजित की गई। पठान ने दावा किया कि पार्टी की सभाओं में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और चुनाव में AIMIM मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।


भारत-पाकिस्तान महिला विश्व कप मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच सभी संबंध तोड़े गए हैं तो क्रिकेट मैच नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मैच कमर्शियल कारणों से कराए जा रहे हैं।


पंढरपुर के पास हुए सड़क हादसे पर भी पठान ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि सोलापुर जिले में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। उन्होंने सरकार से हादसे की गहन जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।


हादसा रविवार को सोलापुर के मालशिरस तालुका स्थित तंदुलवाड़ी गांव के पास हुआ। बताया गया कि ब्रेक फेल होने से पिकअप वैन कुएं में गिर गई। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सभी श्रद्धालु म्हास्वड स्थित सिद्धनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

इस विषय से संबंधित: