खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

यूपी में नेतृत्व परिवर्तन पर विराम, योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 23 Apr 2026 11:12 AM
  • शेयर करें:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि योगी आदित्यनाथ ही भाजपा का चेहरा अगले चुनाव में बने रहेंगे।


नितिन नवीन ने न्यूज चैनल न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में कहा, "योगी आदित्यनाथ हमारे मुख्यमंत्री हैं। हम उनके नेतृत्व में ही शासन चला रहे हैं, इसलिए वे निश्चित रूप से पार्टी का चेहरा बने रहेंगे।"


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमने इस राज्य को 'उत्तम प्रदेश' बनाने की दिशा में काफी प्रगति की है। यूपी एक ऐसा राज्य था जो कभी अपराध, रंगदारी और जाति की राजनीति के नाम पर जनता को गुमराह करने के लिए बदनाम था। आज उत्तर प्रदेश अपनी विकास गाथा के लिए जाना जाता है।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता इन्हीं ठोस नतीजों के आधार पर अपना वोट डालती है। आज हमने गरीबों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। चाहे 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' जैसी पहल हो, या फिर विभिन्न सरकारी योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हमारी सरकार इसमें सफल रही है।


उन्होंने कहा कि यूपी में हमारी सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास पर भी पूरा ध्यान दिया है। हम उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश भी आकर्षित कर रहे हैं। सीएम योगी की सबसे बड़ी खासियत या यूएसपी कानून-व्यवस्था पर उनका जोर है। यह साफ तौर पर दिखाई देता है।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तमाम चीजों को आप देखेंगे और उन सभी कारकों को एक साथ जोड़कर देखेंगे तो बड़ी तस्वीर सामने आएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए काफी हैं कि हम लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे। भाजपा चुनावी जीत की एक सच्ची 'हैट-ट्रिक' पूरी करेगी।

इस विषय से संबंधित: