खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

यूपी में बढ़ा बिजली संकट, मायावती-अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा, कटौती से लोग परेशान...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:23 PM
  • शेयर करें:

लखनऊ, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। लंबे समय तक बिजली कटौती से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में गर्मी के मौसम में बिजली की कम आपूर्ति और कटौती से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने तरीके से नाराजगी जता रहे हैं और यह मामला लगातार मीडिया में भी चर्चा में है।


मायावती ने सरकार से अपील की कि वह लोगों की परेशानी को समझते हुए तत्काल कदम उठाए। साथ ही नए पावर प्लांट लगाकर भविष्य में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई।


वहीं अखिलेश यादव ने बिजली संकट के साथ-साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा राज में सिर्फ बिजली की मांग और दाम बढ़ रहे हैं, आपूर्ति नहीं। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार ‘3x660 सुपरक्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट’ का नाम भी लेती तो गर्मी में झुलस रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलती।


बिजली कटौती का मुद्दा अब सत्ता पक्ष के नेताओं तक पहुंच गया है। बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि पिछले साल और इस साल दोनों में गर्मी के दौरान बिजली संकट बना हुआ है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान की मांग की।


20 मई की रात लखनऊ के कई इलाकों में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद लोगों ने बिजली घर का घेराव कर सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया।


राज्य में विधानसभा चुनाव में अब करीब 9-10 महीने बचे हैं और इसके बाद पंचायत चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बिजली संकट चुनावी साल में विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है।


इस विषय से संबंधित: