खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: सीतापुर, बदायूं समेत कई जिलों में 6 की मौत, कई घायल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 16 Jun 2026 07:41 AM
  • शेयर करें:

सोमवार रात उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं और बारिश के चलते पेड़ और मकानों के हिस्से गिरने से कई लोगों की जान चली गई।


सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरा टिल्ला में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां होरीलाल अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। रात में परिवार के लोग घर में टीवी देख रहे थे, तभी तेज आंधी से निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिर पड़ा। मलबे में दबकर होरीलाल के बेटे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पवन को बाहर निकालकर पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।


बदायूं में भी आंधी ने कहर बरपाया। करीब 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा में एक पाकड़ का पेड़ उखड़कर सड़क पर खड़े ऑटो पर गिर गया। हादसे में ऑटो में बैठी 23 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है।


पिछले 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में कुल 6 लोगों की मौत की खबर है। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से एक-एक किसान की जान गई। वहीं कासगंज में एक मकान का लिंटर गिरने से पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई।


मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पेड़ और कच्चे मकानों के पास न रुकें और सुरक्षित जगहों पर रहें।

इस विषय से संबंधित: