खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

यूपी के मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य करने की तैयारी, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिए संकेत...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 24 May 2026 01:58 PM
  • शेयर करें:

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मदरसों में भी वंदे मातरम गान को अनिवार्य किए जाने की तैयारी है। राज्य सरकार इस दिशा में कदम उठा सकती है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक मीडिया इंटरव्यू में यह संकेत दिए।


राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की ओर से मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने के बाद यूपी में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “विभाग हमारे पास है। यहां भी मदरसों में इस प्रकार की व्यवस्था लागू करेंगे। हम क्यों नहीं करेंगे?”


मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मदरसा छात्रों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अमन-चैन देना है। उन्होंने सवाल किया कि इसमें क्या बुराई है।


राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम नफरत नहीं फैलाना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं और उन्हें पढ़ा-लिखा नहीं देखना चाहते। “खाता न बही, जो अखिलेश कहें वही सही” जैसी कहावत के जरिए उन्होंने सपा अध्यक्ष पर तंज कसा।


पश्चिम बंगाल में मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य करने के फैसले के बाद वहां मुस्लिम संगठनों और कई राजनीतिक दलों ने विरोध जताया है। यूपी में भी मंत्री के बयान के बाद इस मुद्दे पर बहस तेज होने की संभावना है।


फिलहाल यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और सभी दल अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटे हैं।

इस विषय से संबंधित: