खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

'यह लोक सेवक का आवास है, बपौती नहीं' – बंगला विवाद पर सम्राट चौधरी का बिना नाम लिए RJD पर निशाना

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:25 AM
  • शेयर करें:

शेखपुरा: बिहार में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद तेज हो गया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को दूसरा आवास आवंटित होने के बाद भी उनके 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली न करने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शेखपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान तीखा हमला बोला।


सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राबड़ी देवी और RJD पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ लोगों को चिंता रहती है कि उनका घर बचा रहे। मैं 10 साल में कई बार मंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहा, लेकिन सरकारी घर में नहीं रहा। 2400 स्क्वायर फिट के अपने घर में ही रहा।"


उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री बनने के बाद 1 मई को नीतीश कुमार ने सरकारी आवास खाली कर दिया। "जब मैं पहले दिन मुख्यमंत्री आवास गया तो कहा कि बाहर लिखवा दीजिए – यह लोक सेवक का आवास है, जनता की सेवा का माध्यम है। यहां किसी की बपौती नहीं हो सकती," सम्राट चौधरी ने कहा।


CM ने तंज कसते हुए कहा, "यह राजतंत्र नहीं है कि जो घर मिला उसी में रहेंगे। 1999 में मंत्री बनने के बाद यह मेरा 11वां घर है। तीन घरों में खुद रहा, बाकी में कार्यालय चलाया। लेकिन कुछ लोगों को मोह हो गया है। बेटे को अलग घर चाहिए, माता जी को अलग घर चाहिए, जनता को छोड़ दीजिए।"


उन्होंने कहा कि वे जनता की भलाई के लिए आए हैं, अपने कल्याण के लिए नहीं। "जिस दिन पार्टी और नेता कहेंगे कि काम खत्म, 24 घंटे में झोला उठाकर अपने घर चला जाऊंगा। यह सम्राट चौधरी की सरकार है और जनता की भलाई के लिए काम करती रहेगी," उन्होंने कहा।

इस विषय से संबंधित: