खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी तेज

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 19 May 2026 04:05 PM
  • शेयर करें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं और उन पर नमाज की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा था, 'नमाज पढ़नी है तो तय स्थान पर पढ़िए। अगर संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ सकते हैं।'


अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों पर क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए, इसके लिए पहले से नियम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पॉलिटिकल स्कोरिंग नहीं होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर कोई सबसे ज्यादा अधर्म की राजनीति कर रहा है तो वह भाजपा है।


सड़क पर नमाज के मुद्दे पर आगे बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सड़कें और चौड़ी हों,उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर इस तरह के मुद्दे उठा रही है ताकि असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके. उन्होंने कहा कि बहस जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन भाजपा उसे दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है.

इस विषय से संबंधित: