खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

उन्नाव में योगी आदित्यनाथ बोले, डबल इंजन सरकार में बच्चा भी समझता है भविष्य सुरक्षित है

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:19 AM
  • शेयर करें:

उन्नाव में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाकर बच्चों और विकास दोनों की बात की।


योगी ने कहा कि वे अन्नप्राशन कार्यक्रम देख रहे थे। दो बच्चों का अनुष्ठान होना था। एक बच्चा रो रहा था। जब वह मेरे पास आया तो रोना बंद कर दिया। इस पर साक्षी जी ने कहा कि देखिए यह तो रोना बंद कर दिया। मैंने कहा बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं। इन्हें पता चल जाता है कि हम आ गए हैं तो इनका भविष्य सुरक्षित है।


डबल इंजन सरकार अभूतपूर्व काम कर रही  

मंच से योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो काम आज डबल इंजन की सरकार कर रही है, उसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें क्यों नहीं कर पाईं। उनमें क्षमता नहीं थी। वे भ्रष्ट थे और सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते थे। 


योगी ने कहा कि कांग्रेस के लिए गरीब का मतलब सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार था और सपा के लिए सैफई परिवार। इनसे बाहर वे सोच ही नहीं सकते थे। अगर कोई गरीब या राजनीतिक दल आवाज उठाता था तो उसकी आवाज दबा दी जाती थी। व्यापारियों का अपहरण तक किया जाता था।


उन्नाव के लिए खुले सरकारी खजाने  

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव के लिए अब खजाना खुला है। पौने तीन सौ हेक्टेयर जमीन पर डिफेंस कॉरिडोर और 300 एकड़ में औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा। उन्नाव से कानपुर और लखनऊ तक रैपिड रेल की सौगात मिलेगी। उन्नाव, हरदोई, कानपुर और लखनऊ सब रिंग रोड से जुड़ेंगे। इससे उन्नाव विकसित रूप में सामने आएगा।


सौ साल की सोच के साथ हो रहा काम  

योगी ने कहा कि हम विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं और अगले सौ साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बना रहे हैं। आज की पीढ़ी आने वाली सदियों तक जनप्रतिनिधियों को याद रखेगी। 


उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है और उन्नाव इससे जुड़ा है। इसी वजह से प्रधानमंत्री को उन्नाव-हरदोई बॉर्डर पर बुलाया गया। उन्होंने उन्नाव के लोगों का धन्यवाद किया कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। 


योगी ने अंत में कहा कि जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा और इसका फायदा उन्नाव को भी मिलेगा। आपने अच्छे लोग चुनकर भेजे हैं, इसलिए विकास की गंगा बह रही है।

इस विषय से संबंधित: