खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

दरभंगा में 2 करोड़ लूट कांड का खुलासा: जेल से बनी थी साजिश, महिला समेत 12 गिरफ्तार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 11 Apr 2026 07:54 AM
  • शेयर करें:

दरभंगा के बहुचर्चित बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हुए करीब 2 करोड़ रुपये के सोना-चांदी लूट कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अब तक एक महिला सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात की साजिश दलसिंहसराय जेल में बंद भोला सिंह ने रची थी, जबकि बेगूसराय, मधुबनी और दरभंगा जिले के करीब 20 अपराधियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।


बृहस्पतिवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र से लाइनर की भूमिका निभाने वाले ऋषिकेश सोनी और अभिषेक कुमार उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं लूट का सामान छिपाने के आरोप में बेगूसराय की उषा देवी को भी पुलिस ने पकड़ा है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब तक 156.44 ग्राम सोना और 8.630 किलोग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये है, बरामद की जा चुकी है।


उन्होंने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे, जिन्हें पकड़ने के लिए बिहार एसटीएफ, उत्तर प्रदेश एसटीएफ, असम पुलिस और दरभंगा एसआईटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, 9 गोलियां, चार मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल भी जब्त किए हैं।


गौरतलब है कि 3 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने प्रेम ज्वेलर्स से करीब 700 ग्राम सोना, 20-25 किलो चांदी और 10 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। हालांकि नकद राशि की बरामदगी संभव नहीं हो सकी है। पुलिस अब भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है।

इस विषय से संबंधित: