खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी गोविंद की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 01 Jun 2026 05:42 AM
  • शेयर करें:

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी गोविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अमर सिनेमा रोड स्थित छोटी कल्याणी के पास गणपति मार्केट के सामने हुई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोविंद गणपति मार्केट के सामने खड़ा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोविंद को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद का नाम शहर के कई चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल था। पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आ चुका था।


घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच पुरानी रंजिश और गैंगवार के एंगल से कर रही है।


नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस विषय से संबंधित: