खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

तेजस्वी यादव का पलटवार, सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 24 Apr 2026 12:16 PM
  • शेयर करें:


बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांच साल में पांच सरकार बनी, यानी इस साल का 40 फीसद समय तो बर्बाद हो गया, तो काम कब हुआ?


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने अंदर ही अंदर दबाव डालकर, टॉर्चर कर के और बेईज्जत कर के भगाया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी पहली बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें आरजेडी की तरफ से सचेतक भी बनाया गया था।


तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की शिक्षा और उम्र पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के ऊपर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, ये क्या बोलेंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की सही उम्र का पता ही नहीं है, उनकी एज कब घट जाती है और कब बढ़ जाती है, कुछ पता ही नहीं है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने जो लकीर खिंची है, भले ही बीजेपी के मुख्यमंत्री हो लेकिन सम्राट चौधरी संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और सभी को जानने का अधिकार है कि वह कितने शिक्षित हैं।


इस विषय से संबंधित: