खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- बेरोजगारी, महंगाई और अपराध चरम पर...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 11 Jun 2026 07:47 AM
  • शेयर करें:

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की NDA सरकार पर निशाना साधा है। राबड़ी आवास में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आयोजित भोज के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, रोजगार और महंगाई को लेकर सरकार को घेरा।


सरकार पर लगाए गंभीर आरोप  

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, महंगाई और पलायन बढ़ रहा है। उनके मुताबिक कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है, जिससे अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब हो रहा है।  


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास संसाधनों की कमी है और बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। रिशु श्री मामले समेत अन्य घोटालों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जवाब देने से बच रही है और जनता का ध्यान बंगला, सुरक्षा और नाम बदलने जैसे मुद्दों पर भटकाने की कोशिश हो रही है।


युवाओं और महिलाओं के मुद्दे उठाए  

तेजस्वी ने कहा कि जब युवा रोजगार और अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर आते हैं तो उन पर लाठीचार्ज होता है। उन्होंने महिलाओं को ₹2 लाख देने के वादे का भी जिक्र किया और पूछा कि उस वादे का क्या हुआ।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बहस की चुनौती देते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर सरकार राजनीति कर रही है तो मुख्यमंत्री के तौर पर ठोस काम और बदलाव भी दिखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है।


लालू यादव के संघर्ष को बताया प्रेरणा  

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर तेजस्वी ने कहा कि वे गरीबों और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनका संघर्षपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कामना की कि लालू यादव हमेशा परिवार और पार्टी का मार्गदर्शन करते रहें।


शैक्षणिक योग्यता और निशांत कुमार पर तंज  

विजेंद्र यादव के 'तेजस्वी यादव नौंवी फेल हैं' वाले बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पहले सम्राट चौधरी की डिग्री सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई कभी नहीं छिपाई, लेकिन प्रधानमंत्री की डिग्री पर सालों से सवाल उठते रहे हैं।  


निशांत कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा है कि वे निशांत को भी इंजीनियर बना देंगे, ठीक वैसे ही जैसे एक मंत्री प्रोफेसर बन गए।

इस विषय से संबंधित: