खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

तेजस्वी के साथ डील कर बाहर निकली मांझी की समधन औऱ बहु, हो गया खेला!

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, और इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी और समधन ज्योति मांझी तेजस्वी यादव के कार्यालय से निकलती हुई देखी गई हैं। इससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है, और लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या मांझी एनडीए से नाराज हैं और बड़ा खेल कर सकते हैं?


एनडीए में शामिल हम पार्टी के दो विधायकों की तेजस्वी यादव से मुलाकात ने सबको चौंका दिया है। हालांकि, जीतनराम मांझी ने नाराजगी की बातों को खारिज किया है और कहा है कि एनडीए की पांचों सीटों पर जीत होगी।


बता दें की, जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी और जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी के वीडियो को लेकर चर्चा होना शुरू हो गया हैं. वोटिंग के दौरान दोनों हम विधायक विपक्ष के अन्य विधायकों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यालय से बाहर निकलती दिखीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या राज्यसभा की एक सीट नहीं मिलने से मांझी नाराज हो गए हैं और एनडीए के साथ बड़ा खेल कर दिया है? 


वही राज्यसभा सीट को लेकर नाराजगी की बातों को खारिज करते हुए जीतन राम मांझी ने तब कहा था कि मैं नाराज नहीं हू लेकिन सिर्फ इतना कहता हूं कि हमको कहा गया था कि लोकसभा की दो सीट और राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी और इसे पत्थर की लकीर कहा गया लेकिन लोकसभा की सिर्फ एक सीट मिली। 

उन्होंने कहा था कि मैं उनसे नहीं मांगूंगा कि हमको राज्यसभा की सीट दीजिए लेकिन आपने कहा था, आप अपने वचन के आधार पर सोचिए। अगर देना चाहें तो ठीक और नहीं देना चाहें तो भी ठीक लेकिन आपने वादा किया था, इसको हमेशा कहते रहेंगे।



इस विषय से संबंधित: