खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

तेज प्रताप यादव ने निजी सहायक को पार्टी से निकाला, सचिवालय थाने में दर्ज कराई चोरी की FIR...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 23 Jun 2026 02:46 PM
  • शेयर करें:

पटना: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।


तेज प्रताप यादव ने चोरी का आरोप लगाते हुए पटना के सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। FIR में आरोप लगाया गया है कि मोतीलाल यादव पटना स्थित 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास से लाखों रुपये नकद, सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना 22 जून की रात की बताई जा रही है।


सोशल मीडिया पर दी जानकारी  

तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि मोतीलाल यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को भंग कर जल्द ही नई टीम का गठन किया जाएगा।


20 लाख नकद समेत कई सामान चोरी का आरोप  

FIR के अनुसार, आवास में रखी आलमारी से पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी समेत कई कीमती सामान चोरी हुए हैं। शिकायत में चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी गायब होने का उल्लेख है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


तेज प्रताप यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घटना वाली रात उनके चालक और एक सहयोगी ने मोतीलाल यादव को एक बैग के साथ आवास परिसर से बाहर जाते हुए देखा था। बाद में जांच में नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। सूचना मिलने पर सचिवालय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

इस विषय से संबंधित: