खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी पर हमला: 'कुर्सी का लालच छोड़ दें, अपना मुर्गा-मीट बनाते रहें'

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 21 Apr 2026 02:35 PM
  • शेयर करें:

पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कुर्सी का लालच छोड़ देना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा, "राहुल गांधी शुरू से बुलेट चलाते रहे, लेकिन उनका शौक पूरा नहीं हुआ है। बुलेट बाइक चला ली, अब इनको लालच हो गया है कुर्सी पर बैठने का। ये लालचपंती से दूर रहें।"


इंडिया गठबंधन का चेहरा बनने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "प्रियंका गांधी ही गठबंधन को चला सकती हैं, वो इंदिरा गांधी जी की तरह हैं। राहुल गांधी जी से चलने वाला नहीं है। यात्रा निकलने से, बुलेट पर बैठने से कुछ होने वाला नहीं है।"


तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा, "राहुल गांधी के किसी के ऊपर आरोप लगा देने के कुछ नहीं होगा। अब ये नीतीश कुमार के ऊपर आरोप लगा रहे। नीतीश कुमार अपनी कुर्सी और बिहार छोड़कर गए। कोई और मुख्यमंत्री बन गए। अब ये दूसरे राज्य हैं। इन्हें क्या बिहार की गद्दी पर बैठना है।"


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से किए गए नौकरी देने के वादे पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "केवल बातें करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसे धरातल पर उतारना होगा। यह अच्छी बात है कि रोजगार की बात हो रही है, लेकिन युवाओं को वास्तव में नौकरी मिलनी चाहिए ताकि बिहार से पलायन रुके। रोजगार मिलने से युवा नशे और गलत रास्तों से बच सकेंगे।"


इस विषय से संबंधित: