खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

टेंडर घोटाले में दो IAS निलंबित, ED-SVU की जांच में विदेश यात्रा और रूफटॉप गार्डन का खर्चा आया सामने...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 30 May 2026 10:24 AM
  • शेयर करें:

बिहार सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के बाद दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारी टेंडर घोटाले में ED और स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की जांच का सामना कर रहे हैं।


आरोप है कि ठेकेदार रिशुश्री ने योगेश सागर और उनके 8 परिजनों को जून 2024 में यूरोप की यात्रा कराई। ऑस्ट्रिया के वियना, साल्जबर्ग और वॉल्फगैंग में हुई इस यात्रा पर करीब 21.92 लाख रुपये खर्च हुए, जिसका भुगतान रिशुश्री ने किया था। योगेश सागर उस समय समाज कल्याण विभाग में तैनात थे।


वहीं 2014 बैच की IAS अभिलाषा शर्मा ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त CEO और डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। वह पहले सीतामढ़ी की DM और वित्त विभाग में संयुक्त सचिव भी रह चुकी हैं।


SVU ने ठेकेदार रिशुश्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एजेंसी सरकारी टेंडरों के आवंटन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एक IAS अधिकारी के आवास पर बने रूफटॉप गार्डन पर करीब 9 लाख रुपये का खर्च भी रिशुश्री ने वहन किया था।


ED पहले ही रिशुश्री के खिलाफ PMLA के तहत मामला दर्ज कर चुकी है। SVU और ED की संयुक्त जांच में और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

इस विषय से संबंधित: