खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

शिवहर में गरजे प्रशांत किशोर- CM को गमछे नहीं, गरीबी-पलायन-भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करनी चाहिए

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 29 May 2026 09:30 AM
  • शेयर करें:

शिवहर, 26 मई 2026 – जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज मीडिया ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री के 'हरे गमछे' वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गमछे के रंग की राजनीति छोड़कर बिहार से गरीबी, पलायन और भ्रष्टाचार खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। PK ने कहा कि हरा-भगवा की राजनीति समाज में तनाव और अराजकता फैलाने का काम करती है।


ब्रीफिंग में PK ने सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शकुनी चौधरी ने जीवनभर राजद में रहकर राजनीति की। मुंगेर की एक सभा में उन्होंने कहा था, 'हम लोग मोदी जी को यहीं मैदान में गाड़ देंगे'। ये उनके अपने शब्द और बयान हैं।


बांकीपुर विधानसभा सीट पर PK ने भाजपा को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि यहां सिर्फ जन सुराज ही भाजपा को टक्कर देगा। उन्होंने कहा कि 40-45 साल से एक ही परिवार जीतता रहा है और राजद-कांग्रेस कई बार हार चुके हैं। इस बार जन सुराज उनके गढ़ में घुसकर भाजपा को हराएगा।

इस विषय से संबंधित: