खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 23 Apr 2026 11:15 AM
  • शेयर करें:

बख्तियारपुर/करौटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां शादी समारोह में जा रहे एक 21 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना करौटा रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जब युवक चलती ट्रेन से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के चेरो थाना क्षेत्र का रहने वाला 21 वर्षीय छोटू कुमार, पिता रामदेव यादव, अपने पूरे परिवार के साथ बख्तियारपुर से फतुहा जा रहा था। सभी लोग टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में सवार थे और एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने की तैयारी में थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। करौटा रेलवे स्टेशन के पास छोटू अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।


जैसे ही परिजनों को हादसे का पता चला, चीख-पुकार मच गई। ट्रेन जब अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। करौटा स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए 102 एंबुलेंस को सूचित किया और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बख्तियारपुर भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक छोटू अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। अस्पताल परिसर में परिजनों और रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर से शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सन्नाटा और अपनों की सिसकियां गूंज रही हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही RPF और GRP की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

इस विषय से संबंधित: