खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

शाहकुंड में 8 लाख की लूट का खुलासा, एक आरोपी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 17 Apr 2026 09:49 AM
  • शेयर करें:

भागलपुर: शाहकुंड थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल को हुई 8 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, मंटू कुमार अकबरनगर स्थित अपने पेट्रोल पंप से शाहकुंड बैंक में करीब 8 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने देसी कट्टा का भय दिखाकर उनसे पूरी रकम लूट ली।


मंटू कुमार ने शाहकुंड थाना को सूचना दी, जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी और वैधानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल आरोपी मदन मंडल को नवगछिया पुलिस जिला के तीन टंगा दियारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में मदन मंडल ने इस लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी स्वीकार किए हैं। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


गौरतलब है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।

इस विषय से संबंधित: