खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

सुपौल में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-अज़हा, बड़ी ईदगाह में उमड़ी भीड़, शाहनवाज हुसैन ने दी बधाई...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 28 May 2026 09:25 AM
  • शेयर करें:

सुपौल जिले के विभिन्न प्रखंडों में ईद-उल-अज़हा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।  


सुपौल की बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।  


भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी बड़ी ईदगाह पहुंचे और नमाज में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, बलिदान और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।  


भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों ने सड़क पर भी नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह और आसपास के इलाकों में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखा गया। प्रशासन और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।

इस विषय से संबंधित: