खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

सुपौल में BSAP जवानों का फ्लैग मार्च: रात के सन्नाटे में गूंजी बूटों की आवाज

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 11 Apr 2026 04:38 PM
  • शेयर करें:

सुपौल जिले के भीमनगर में देर रात अचानक सैकड़ों जवान सड़क पर फ्लैग मार्च करने लगे तो आसपास के लोगों में कोतूहल बढ़ गई। दरअसल, उस समय लोग अपने घरों में गहरी नींद में सोए हुए थे और भीमनगर में सड़क पर सैकड़ों जवानों के बूट की आवाज रात के सन्नाटे में गूंजने लगी।


लोगों ने देखा कि सड़क पर एक साथ सैकड़ों BSAP के महिला जवानों का फ्लैग मार्च चल रहा था। बॉर्डर इलाके में बड़ी संख्या में सड़क पर फ्लैग मार्च करते जवानों को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे।


बता दें कि यह तमाम प्रक्रिया जवानों के ट्रेनिंग का एक हिस्सा था। प्रशिक्षण अभ्यास (ट्रेनिंग ड्रिल) का हिस्सा था। भीमनगर में अवस्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 12वीं और 15वीं बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में हर साल हजारों जवानों को 9 महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।


इस प्रशिक्षण में जवानों को सिखाया जाता है कि अचानक दुश्मन के हमले का जवाब कैसे देना है और आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करनी है। फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। भीमनगर थाना पुलिस जगह-जगह तैनात देखे गए और BSAP जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे।

इस विषय से संबंधित: