खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

समस्तीपुर में पुलिस- अपराधी मुठभेड़, कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी गोली...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 20 May 2026 12:30 PM
  • शेयर करें:

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चर्चित अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ उजियारपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी अभियान शुरू किया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुद को घिरता देख प्रिंस कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली प्रिंस कुमार के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार जिले में लगातार हो रही लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। अब पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है।


घटना के बाद घायल अपराधी को पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

इस विषय से संबंधित: