खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

सम्राट चौधरी ने तीन मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा में देंगे सवालों के जवाब

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 19 Jun 2026 12:15 PM
  • शेयर करें:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को विधानमंडल में विभागीय सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव अंजनी कुमार ने संसदीय कार्य विभाग को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।


पत्र के अनुसार, आगामी सत्रों में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय और सिविल विमानन विभाग से जुड़े सवालों का जवाब वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव देंगे। 


गृह विभाग से संबंधित सवालों का जवाब जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी देंगे। वहीं निगरानी विभाग और निर्वाचन विभाग से जुड़े सवाल और ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा देंगे।


भाजपा कोटे से मंत्री बने नीतीश मिश्रा को मुख्यमंत्री ने यह अहम जिम्मेदारी दी है। नीतीश मिश्रा 2005 से 2010 तक नीतीश कुमार की पहली कैबिनेट में विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ मंत्री रह चुके हैं। उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने कम समय में कई काम पूरे किए थे। 


अब उन्हें नगर विकास जैसा अहम विभाग मिला है, जिसके तहत बिहार में सैटलाइट टाउनशिप बसाने की योजना पर काम चल रहा है।

इस विषय से संबंधित: