खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

RJD विधायक बोगो सिंह की जेडीयू दफ्तर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 27 May 2026 12:36 PM
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई RJD विधायक बोगो सिंह की जेडीयू कार्यालय में हुई मुलाकात। जेडीयू दफ्तर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बोगो सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की।


मुलाकात के बाद बोगो सिंह ने कहा कि इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जेडीयू कार्यालय नहीं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पहुंचे थे। उनके अनुसार उनके विधानसभा क्षेत्र में बने अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है और लोगों को इलाज में दिक्कत हो रही है।


बोगो सिंह ने बताया कि अस्पताल भवन बनने के बावजूद वहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से नहीं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए उन्होंने खुद जमीन सरकार को दी थी, लेकिन अब हालत बदहाल है। इसी मुद्दे को लेकर वह स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिले और अस्पताल की स्थिति सुधारने की मांग रखी।


RJD विधायक ने कहा, “मैं जनता की समस्या लेकर आया हूं। निशांत जी से उम्मीद है कि मेरी मांगों पर विचार होगा और समाधान निकलेगा।” हालांकि उनकी सफाई के बावजूद विपक्षी विधायक का सत्ताधारी दल के कार्यालय पहुंचना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस विषय से संबंधित: