खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

RJD महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष रितु जायसवाल 26 मई को BJP में होंगी शामिल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 24 May 2026 01:56 PM
  • शेयर करें:

पटना – राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुकीं रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रही हैं। वह 26 मई को पटना स्थित भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता लेंगी।


रितु जायसवाल ने सीतामढ़ी के सोनबरसा ब्लॉक की सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया के रूप में अपने काम से राजनीति में अलग पहचान बनाई थी। वे पहले जनता दल यूनाइटेड में रहीं, इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुईं। RJD में उन्हें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी मिली थी।


उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी। कार्यक्रम दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे तक सादगीपूर्ण तरीके से होगा। रितु ने कहा कि इस आयोजन में वाहनों का काफिला नहीं रहेगा।


रितु जायसवाल ने कहा कि देश अभी कई चुनौतियों से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री भी ऊर्जा और ईंधन बचाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में अनावश्यक भीड़, काफिला और दिखावा उचित नहीं है। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि जो जहां हैं वहीं से आशीर्वाद दें। अगर कार्यक्रम में आना हो तो सार्वजनिक परिवहन या शेयरिंग वाहन का इस्तेमाल करें ताकि ईंधन की बचत हो सके।


उन्होंने कहा कि पटना और आसपास के लोग जो बिना अतिरिक्त ईंधन खर्च किए आ सकते हैं, वे आकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।


बता दें कि रितु जायसवाल का RJD से रिश्ता 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही कमजोर पड़ गया था। 2020 में वे परिहार सीट से बेहद मामूली अंतर से चुनाव हारी थीं। 2025 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 60 हजार से अधिक वोट हासिल किए। RJD उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

इस विषय से संबंधित: