खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

RJD में संगठन बदलाव की तैयारी, विधान परिषद चुनाव के बाद तेजस्वी ले सकते हैं बड़ा फैसला

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 29 May 2026 09:32 AM
  • शेयर करें:

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के संगठन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव के बाद पार्टी में नई प्रदेश कमिटी के गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।  


सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव दिल्ली से लौटने के बाद जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की रणनीति और नई प्रदेश कमिटी के गठन पर मंथन होगा। इसके बाद नई टीम का ऐलान संभव है। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं, संगठन के कई अन्य पदों पर भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।  


फिलहाल मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्हें पिछले साल जिम्मेदारी मिली थी। हाल में उन्होंने एक पत्र जारी कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी। पत्र में कहा गया था कि कई कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दिए बिना किए जा रहे हैं और अनुशासन तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।  


नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुमार सर्वजीत और आलोक मेहता के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कुमार सर्वजीत बोधगया से विधायक हैं और लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव दोनों के करीबी माने जाते हैं। वहीं आलोक मेहता उजियारपुर से विधायक हैं और केंद्र व राज्य स्तर पर राजनीति का अनुभव रखते हैं।  


राजनीतिक जानकारों के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में RJD को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। अच्छे वोट शेयर के बावजूद पार्टी सिर्फ 25 सीटें जीत सकी। ऐसे में तेजस्वी यादव अब संगठन को मजबूत कर नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में जुटे हैं।

इस विषय से संबंधित: