खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

रितु जायसवाल BJP में शामिल, कहा - 'राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली पार्टी में गर्व महसूस कर रही हूं'

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 26 May 2026 01:35 PM
  • शेयर करें:

RJD से निष्कासित रितु जायसवाल मंगलवार, 26 मई 2026 को भाजपा में शामिल हो गईं। पटना स्थित भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।


सदस्यता लेने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह एक धारा के साथ थीं और केवल एक पक्ष की बात सुनती थीं। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर उन्हें बागी कहा गया, जबकि हकीकत यह है कि परिहार विधानसभा की जनता ही बदलाव चाहती थी।


मीडिया से बात करते हुए रितु जायसवाल ने भाजपा में शामिल होने की वजह राष्ट्रहित को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को पहले रखते हैं। आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कैंसर जैसी बीमारी होने पर गरीब मरीज इलाज के अभाव में हार मान लेते थे, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड ने लोगों को भरोसा दिया है।


रितु जायसवाल ने कहा कि जनता के बीच रहने के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि सभी की समस्याएं एक जैसी हैं, चाहे वह किसी भी धारा से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने की चिंता अगर किसी को है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है।

इस विषय से संबंधित: